इटावा: अचानक धू-धू कर जल उठा डीसीएम, फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से पाया काबू, घंटों लगा रहा जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से दिल्ली जा रहे डीसीएम ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से दिल्ली प्लास्टिक का सामान लेकर जा रही एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। इस घटना से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह 8:00 बजे ग्राम दूडहा, रॉयल होटल के सामने हाइवे पर जैसे ही डीसीएम पहुंची। चालक पिंकू, पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम हीरापुरा थाना डिबाई जिला बुलंदशहर को पिछले हिस्से से कुछ धुआं उठता दिखाई दिया, तो उसने शीशे से पीछे झांक कर देखा। तब तक डीसीएम में आग लग चुकी थी। उसने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना डीसीएम मालिक रामदीप पुत्र हंसराज निवासी दिल्ली को दी।
इसी दौरान पीआरवी गाड़ी पर गश्त कर रहे आरक्षी अजय तोमर ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर को दी। इसके बाद पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड को भी इसकी सूचना दे दी गई। कुछ ही समय में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
डीसीएम चालक पिंकू ने बताया कि डीसीएम में लगभग ढाई लाख का माल था, जिसमें जूते चप्पल की रबड़ सीटे लादकर वह लखनऊ से दिल्ली ले जा रहा था। डीसीएम भी 15 दिन पहले ही नई खरीदी थी और भाड़ा ले जाते समय अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई है। इस घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस बल द्वारा काफी प्रयास के बाद जाम को खुलवाया गया।