{"_id":"63b673ec084c5c05082bf5d6","slug":"fire-broke-out-in-bata-sol-factory-in-kanpur-a-dozen-fire-engines-brought-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire in Factory: बाटा सोल की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire in Factory: बाटा सोल की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 05 Jan 2023 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:25 PM IST
सार
पनकी साइड नंबर-तीन स्थित रबर फैक्टरी में बुधवार देर रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियां पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी साइड नंबर तीन में स्थित एक रबर फैक्टरी में बुधवार देर रात को भीषण आग लग गई। फैक्टरी प्रबंधन की सूचना पर पहुंची दमकल की दर्जन भर गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी संतोष कुमार की पनकी के साइड नंबर तीन स्थित रबर बाइंडिंग बाटा सोल की फैक्टरी है। बुधवार देर रात फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना के कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फैक्टरी प्रबंधन के अनुसार लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन