फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a snack factory and a beer shop

Kanpur News: नमकीन कारखाना और बियर शॉप में लगी आग

Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a snack factory and a beer shop
बियर शाॅम में लगी आग  - फोटो : संवाद
कानपुर। गोविंदनगर में नमकीन कारखाने और जूही में मीट की दुकान व बियर शॉप में आग लग गई। इससे हजारों का माल जल गया है। गोविंदनगर आठ ब्लॉक निवासी शिव प्रकाश की मंगल मट्ठी नाम से नमकीन की दुकान है। पास ही स्थित संकरी गली में उनका कारखाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कारखाने में आग भड़क उठी। अंदर सिलिंडर रखे होने की सूचना से लाेगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन गली संकरी होने से अंदर नहीं जा पाई। इस पर हौज पाइप बिछाकर आग बुझाई गई। कर्मचारियों ने अंदर रखे सिलिंडर बाहर निकाले। वहीं, शाम को जूही मिलिट्री कैंप इलाके में छह माह से मुर्गे की बंद दुकान में आग लग गई। आग ने बगल में बियर शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां पहुंचीं दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जूही इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed