{"_id":"62a8476634e4e30a0c6cd57a","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-chemical-godown-in-kanpur-fire-brigade-hardly-got-it-under-control","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिल्डिंग में लगी आग, गोदाम राख, परिवार फंसा, परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिल्डिंग में लगी आग, गोदाम राख, परिवार फंसा, परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूद कर बचाई जान
Tue, 14 Jun 2022 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:10 PM IST
सार
बर्रा 2 स्थित केमिकल गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। काला धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बर्रा-2 स्थित एक बिल्डिंग में स्थित केमिकल गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। चंद मिनटों में आग पहली मंजिल तक पहुंच गई, जहां रह रहा परिवार फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे। तब पूरे परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बिल्डिंग के भूतल में सर्वोदय नगर निवासी संतोष पांडेय का केमिकल का गोदाम है। पहली मंजिल पर विजय शुक्ला अपनी पत्नी, बेटे व माता-पिता के साथ रहते हैं। सोमवार को गोदाम में भारी मात्रा में माल आया था। विजय के मुताबिक सुबह अचानक उनके फ्लोर में धुआं भरने लगा। तब गोदाम में आग का पता चला। आग की लपटों से नीचे जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन
बाहर निकलने की जगह न मिलने पर चीखते चिल्लाते हुए छत की तरफ भागे और पड़ोसी की छत में उतर कर जान बचाई। इस बीच आग ने पहली मंजिल को भी पूरी तरह से चपेट में ले लिया। एफएसओ फजलगंज विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है। गोदाम वैध रूप से चल रहा था या अवैध रूप से, इसकी जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।