फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire broke out due to a spark after a collision with a bike dumper, the highway was closed for thirty minutes

हाईवे पर धू-धूकर जला ट्रक, आधे घंटे बाधित रहा कानपुर झांसी हाईवे का यातायात, बाइक सवार मां-बेटे हुए घायल

Fri, 04 Dec 2020 02:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
fire broke out due to a spark after a collision with a bike dumper, the highway was closed for thirty minutes
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
कानपुर-झांसी हाईवे में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। वहीं ट्रक के नीचे आकर बाइक घिसटने से उसमें आग गई। इससे बाइक के साथ ट्रक का केबिन भी जल गया। ट्रक के चालक-खलासी कूद कर भाग गए। घायल बाइक सवार मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बाइक चालक हेलमेट लगाए था। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच हाईवे के दोनों लेन में आधे घंटे जाम लगा रहा। झांसी से गिट्टी लेकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने माती में हाईवे पार करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार अटसू औरैया का शिवा उसकी मां रजनी उछल कर दूर जा गिरी, जबकि बाइक ट्रक के नीचे आकर घिसटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बाइक के साथ ट्रक की केबिन भी जल गई। इस बीच पहुंची लालपुर पुलिस ने घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वह माती के पास ही स्थित कंधियां गांव में किसी काम से जा रहे थे। वहीं हाईवे में ट्रक से उठ रही लपटें देख वाहन सवार रुक गए। सूचना पर पहुंचे एफएसओ कृष्ण कुमार व सीएफओ सुरेंद्र ने दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

आग में काबू पाने के बाद यातायात पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकलवाया। जल्दबाजी में कई बार वाहन आड़े-तिरछे हो गए इससे पुलिस मशक्कत करती रही। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed