फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire Alarm, If you knew the ways to prevent fire, there would be no loss of life and property

फायर अलार्म: आग से बचाव के तरीके जानते तो न होती जानमाल की हानि, बेहद काम आएगी जानकारी

Mon, 04 Nov 2024 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: पांडुनगर में कारोबारी के घर आग लगने के मामले ने कई कड़वे सबक दिए हैं। ऐसे में आग से बचाव के तरीके जानना लोगों के लिए बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Fire Alarm, If you knew the ways to prevent fire, there would be no loss of life and property
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पांडुनगर निवासी बिस्कुट कारोबारी संजीव श्याम दासानी के घर दिवाली की रात लगी आग की घटना ने कई कड़वे सबक दिए हैं। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि पांडुनगर में कारोबारी के घर में लगी आग के समय घर में धुआं भरा होने के बाद भी अगर वह जरूरी कदम उठाते, तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन


विज्ञापन

सीएफओ के अनुसार घटना के वक्त कारोबारी का पूरा घर सील सा था। कहीं से भी क्रॉस वेंटिलेशन या ताजा हवा आने की व्यवस्था नहीं थी। एसी की वजह से कमरों के साथ-साथ खिड़कियों को भी लॉक रखा गया था। यही वजह थी कि जब आग फैली तो धुआं बाहर निकलने की बजाय घर के एक-एक कमरे में फैलता चला गया। दंपती बचने के लिए इधर-उधर भागे तो लेकिन धुएं के गुबार ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। सीएफओ ने कहा कि जिस कमरे को पूरी तरह से बंद कर रखा है, उसमें फायर अलार्म सिस्टम जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन का इंतजाम जरूर करें। कहा कि ऐसी आग और धुआं फैलने के समय फर्श पर रेंगते हुए दरवाजे या खिड़की तक पहुंचना आसान होता है। साथ ही कमरे में धुआं भरा होने पर अगर गीला तौलिया अपने चेहरे पर लपेट लें तो पानी में घुली ऑक्सीजन मदद मिलने तक जिंदा रख सकती है। बताया कि अब दमकल विभाग व पुलिस महकमा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पीपीटी व वीडियो के माध्यम से लोगों को बचाव के उपाय बताए जाएंगे ताकि दमकल कर्मियों के आने तक लोग अपना बचाव कर सकें।

ऐसे करें बचाव

नीचे रहें: यदि संभव हो तो, जितना हो सके उतना नीचे रहें. धुआँ ऊपर उठता है, इसलिए फर्श के पास हवा साफ होती है।
अपना मुंह और नाक ढकें: अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए एक नम कपड़े का यूज करें। ये कुछ धुएं को छानने और हानिकारक कणों को सांस में जाने से रोकने में मदद कर सकता है।
बाहर निकलने का रास्ता तलाशें: बाहर निकलने के लिए दरवाजा या खिड़की की ओर जाएं। अगर दरवाज़ा बंद है, तो उसे खोलने से पहले अपने हाथ के पिछले हिस्से से महसूस करें कि कहीं उसमें गर्मी तो नहीं है। अगर वह गर्म है, तो उसे न खोलें, क्योंकि दूसरी तरफ आग लगी हो सकती है।
मदद के लिए संकेत दें: अगर आप भागने में असमर्थ हैं, तो मदद के लिए संकेत देने की कोशिश करें। आप खिड़की से कपड़ा बाहर लहरा सकते हैं या ध्यान आकर्षित करने के लिए शोर मचा सकते हैं।
सोच-समझकर फैसला लें: घबराहट के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना हो सकती है। अपने अगले कदमों के बारे में स्पष्ट रूप से सोचने के लिए जितना संभव हो सके शांत रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed