{"_id":"5fac3b018ebc3eefb908b188","slug":"fire-akbarpur-news-knp5938539100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह घरों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छह घरों की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
सरदारपुरवा गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुरवा जोगीडेरा गांव में विद्युत केबल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। छह घरों की गृहस्थी व नगदी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बुधवार की दोपहर सरदारपुरवा गांव निवासी लाल सिंह नाथ के घर पर लगी विद्युत केबल में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां रखा गृहस्थी का सामान जल गया। इसी दौरान आग ने पड़ोसी कमला देवी के घर को चपेट में ले लिया। वहां रखा अनाज, कपड़ा व पांच हजार की नगदी जल गई। इसके बाद आग ने विकासनाथ के घर को चपेट में ले लिया। वहां भी पांच हजार की नगदी, अनाज, बिस्तर आदि जल गए। आग से बंगालीनाथ के घर में सात हजार की नगदी व अन्य गृहस्थी का सामान, रामबीर नाथ के घर की गृहस्थी व पार्वती के घर में 11 हजार व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर रसूलाबाद से पहुंचे दमकल टीम इंचार्ज रामशंकर व अन्य कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
लेखपाल सैफ आलम ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील डेरापुर भेजी जा रही है। चौकी इंचार्ज झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।