सर्वे लेखपाल समेत जालसाज के खिलाफ एफआईआर, निजी कर्मचारी रखकर कई सालों से करा रहा था राजस्व कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में तैनात सर्वे कानूनगो महेंद्र कुमार राठौर ने बुधवार को सदर कोतवाली में सर्वे लेखपाल देवेंद्र यादव और उसके निजी कर्मचारी बांके लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कानूनगो ने बताया कि लेखपाल निजी कर्मचारी बांके लाल से सरकारी राजस्व कार्य व अभिलेखों को पूरा कराने का काम कराते थे।
अप्रैल 2018 में कंदरौली बांगर में बांकेलाल ने खतौनी, चकबंदी से लेकर कई अभिलेखों में सर्वे लेखपाल देवेंद्र यादव के गोलमोल हस्ताक्षर किए थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की थी। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।