{"_id":"6aa079b9f410a0e1ce0be0ab","slug":"fir-registered-against-hafiz-for-pressuring-bba-student-to-convert-kanpur-news-c-362-1-ka11011-156079-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीबीए छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले हाफिज पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीबीए छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले हाफिज पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। रावतपुर पुलिस ने बीबीए छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में आरोपी हाफिज तौफीक रजा और महिला रूबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रावतपुर गांव के आदर्श नगर निवासी छात्रा के मुताबिक वह नानी के घर रहती थी। पड़ोस की मुस्लिम महिला के बच्चों को अरबी पढ़ाने के लिए एक हाफिज उनके घर आता था। आरोप है कि महिला ने उसे घर में बुर्का पहनाकर फोटो खींच ली। चाय पिलाने के बहाने बाहर ले गई, जहां हाफिज भी पहुंचा। आरोप है कि हाफिज ने उसे बुर्का पहनकर आने, मस्जिद में रहने और नमाज पढ़ने के साथ इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया। उसने नवंबर 2025 में कॉलेज जाना छोड़ दिया था। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर हाफिज और महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा ने मेडिकल कराने से इनकार किया है।