फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR on three persons.

महिला की मौत मामले में संचालक समेत तीन पर रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR on three persons.
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के माती रोड स्थित नर्सिंगहोम में मंगलवार को गलत उपचार से महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक व दो महिला कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो महिला कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अस्पताल का संचालक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के भद्दापुरवा गांव निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि जेठानी ममता बुखार से पीड़ित थी। उपचार के लिए मंगलवार को माती रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम संचालक रतन वर्मा ने महिला कर्मी स्वाती व एक अन्य स्टाफ ने भर्ती कर उपचार शुरू किया था, लेकिन उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से जेठानी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मौत के बाद संचालक मौके से फरार हो गया था, जबकि सूचना पर पहुुंची पुलिस ने एक स्टाफ नर्स को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मामले में संचालक रतन वर्मा व दो महिला कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो महिला कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed