{"_id":"6928a39b48cfe812400b76c5","slug":"fir-lodged-against-friend-for-murder-of-grain-merchant-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134676-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गल्ला व्यापारी की हत्या में दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गल्ला व्यापारी की हत्या में दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। घर से बैंक जाने के लिए निकले गल्ला व्यापारी की हत्या कर शव नया पुरवा के पास ऊसर में फेंक दिया गया था। मामले में व्यापारी के पिता ने गुरुवार को बेटे के ही दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवली थाना क्षेत्र के अरशदपुर निवासी संतराम राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे बेटे राजा बाबू (28) के फोन पर बिहारी पुरवा निवासी नीलू गौतम ने कॉल कर शिवली बुलाया था। इस पर उसने बेटे राजाबाबू को 70 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। भतीजे अजीत कुमार ने भी 80 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। बेटा घर से डेढ़ लाख रुपये व जरूरी कागजात लेकर निकला था।
देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा तो उसने फोन से संपर्क करने की कोशिश की मगर बेटे का फोन बंद था। काफी खोजबीन की गई लेकिन पुत्र का पता नहीं चल सका। 25 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे जानकारी मिली कि केसरी निवादा नहर पुल से भेवान की ओर सैयद बाबा के स्थान से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर ऊसर में तालाब के पास एक युवक मृत हालत में पड़ा मिलने व उसके ऊपर बाइक पड़ी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर देखने पर पता चला कि शव उसके बेटे का है। पास में उसकी बाइक भी पास खड़ी थी। आरोप लगाया कि नीलू ने उसके बेटे की हत्या की है। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि नीलू भगत का काम भी करता था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।