फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR lodged against 124 for blocking road by placing dead body

Kanpur News: शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में 124 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 124 for blocking road by placing dead body
कानपुर देहात। गहलों गांव के पास हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने रूरा-शिवली मार्ग जाम कर हंगामा किया था। साथ ही पुलिस से अभद्रता की थी। मामले में 124 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान हंगामा करने के दौरान बनाए गए वीडियो से की जा रही है।
विज्ञापन


शिवली थानाक्षेत्र के जुगराजपुर निवासी रूपेंद्र, अनुराग व सुमित बाइक से तिगाईं रूरा स्थित गेस्टहाउस में बरात में शामिल होने गए थे। घर लौटने के दौरान गहलों के पास डंपर की टक्कर से रूपेंद्र व अनुराग की घटना के दिन ही जान चली गई थी जबकि सुमित की इलाज के दौरान दूसरे दिन माैत हो गई थी। 17 मार्च को परिजन और ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन

मामले में एसआई लोकेश सिंह ने शिवली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि जुगराजपुर निवासी भूरा, धर्मराज, मनीष पाल, राहुल, अरविंद, प्रमोद, मनोज, सुशील, अंशु, धर्मेंद्र, सोनू, रामकुमार, नरेश, बड़ेलाल, पप्पल व देवीपुर गांव के दीपू, लालता प्रसाद, बाबू, बैजूपुरवा थाना रूरा निवासी मोनू उर्फ देवेंद्र, ग्राम लाटा थाना रनियां निवासी विपिन, कल्याणपुर कानपुर निवासी जयप्रकाश, सूरजपुर थाना शिवली निवासी सूरजपाल, बढ़ईन पुरवा निवासी ज्ञान सिंह पाल, सोनबरसा गांव निवासी सुरेश पाल उर्फ टिल्लू के अलावा 100 अन्य लोगों ने रूरा-शिवली मार्ग पर सीएचसी के सामने सुमित के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया था। इससे यातायात बाधित हो गया था। समझाने के प्रयास पर आक्रोशित लोगों ने आने-जाने वाले वाहन चालकों तथा पुलिस से अभद्रता की थी। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में 124 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस कर्मियों से अभद्रता आदि की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed