फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fir lodge on mining mafia of kanpur

अमर उजाला की मुहिम के बाद हरकत में आया प्रशासन, खनन माफिया राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज

Sat, 20 Jul 2019 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
fir lodge on mining mafia of kanpur
अवैध मौरंग खनन (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर अमर उजाला की मुहिम के बाद प्रशासन हरकत में आया है। महाराजपुर ग्राम सभा के कटरी डोमनपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने छापा मारा। जांच में खनन पाए जाने पर लेखपाल ने खनन माफिया राजन सिंह के खिलाफ महाराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में पुलिस और सत्ताधारियों की साठगांठ से खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पड़ताल करने के बाद अमर उजाला ने  इसे मुद्दा बनाया, जिसके बाद प्रशासन की आंखें खुलीं। दो दिन से कटरी डोमनपुर के देवसान खेड़ा में ग्राम सभा की आराजी संख्या 444 पर अवैध खनन किया जा रहा था, ये आराजी संख्या ग्रामसभा के अंतर्गत जलावन लकड़ी के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल प्रभांशु द्विवेदी ने मौके पर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान ग्राम समाज की जमीन पर 2190 घन मीटर खनन पाया गया। एसडीएम नर्वल ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और तहसीलदार विनीत कुमार ने भी जांच की लेखपाल को खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने केनिर्देश दिए। शनिवार देर शाम लेखपाल ने महाराजपुर थाने में खनन माफिया राजन सिंह के खिलाफ अवैध खनन की एफआईआर दर्ज कराई। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि खनन माफिया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed