फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR filed against 10 people including husband for dowry death after woman's death

Kanpur News: महिला की मौत पर पति समेत 10 पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 10 people including husband for dowry death after woman's death
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर में रविवार को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उइछा गांव निवासी जयकिशन ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि पुत्री निशा उर्फ जूली का विवाह 19 मई 2021 को सबलपुर निवासी मोहित के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर निशा को प्रताड़ित किया जाता था। बताया कि बेटी कई बार फोन पर अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी दे चुकी थी। पिता ने पुलिस को बताया कि सात जून को उसे जानकारी दी गई कि बेटी की तबीयत खराब है अस्पताल लेकर चलना है। पुत्री की ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पति मोहित, सास मायादेवी, जेठ अमित, देवर अंगद, देवरानी कोमल, कोमल की बहन वर्षा, ननद चंपा व चमेली तथा दो नंदोई अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि रविवार को निशा उर्फ जूली का घर पर संदिग्ध हालात में शव मिला था। उसने 10 दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। पुलिस ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए थे, साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed