फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against two people including the operator of the public service center for opening a bank account fraudulently

Kanpur News: धोखाधड़ी कर बैंक खाता खुलवाने में जनसेवा केंद्र संचालक सहित दो पर प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against two people including the operator of the public service center for opening a bank account fraudulently
रूरा। थाना क्षेत्र के गुलाबपुर भौंरा में ग्रामीणों को शौचालय योजना का लाभ दिलाने के बहाने पास के गांव के ही युवकों द्वारा उनके कागजात लेकर बैंक खाता खुलवाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शिकायत पर जनसेवा संचालक सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गुलाबपुर भौंरा निवासी दीपू सिंह ने थाने में शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक सप्ताह पहले उसके गांव में थानाक्षेत्र के अजयपुर बनीपारा निवासी जनसेवा संचालक शुभेंद्र सविता, अपने साथी शिवाजी के साथ गांव आकर शौचालय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन आवेदन भरवाए। इस दौरान गांव के कई लोगों ने उसको अपने कागजात दे दिए और फिंगरप्रिंट लगवा दिया। आवेदन के बाद ग्रामीणों द्वारा रिसीविंग मांगे जाने पर उक्त लोगों द्वारा बहानेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस पर उसको शक हुआ तो उसने जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उक्त लोगों ने उसके माता-पिता के अलावा गांव ने अन्य ग्रामीणों के फिनो पेमेंट बैंक में खाता खोल दिए हैं। पीड़ित दीपू ने बताया कि ग्रामीणों को डर है कि कहीं इन खातों में भविष्य में कोई फ्रॉड न हो जाए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जनसेवा केंद्र संचालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed