{"_id":"6a230cd50732de942b041c6c","slug":"finance-officer-will-be-appointed-in-nsi-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1548061-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनएसआई में अफसरों पर गिर सकती गाज, नए फाइनेंस अफसर की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनएसआई में अफसरों पर गिर सकती गाज, नए फाइनेंस अफसर की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। 722 हरे पेड़ काटने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के आरोपी अफसरों पर गाज गिरने के आसार बढ़ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि फाइनेंस अफसर की नियुक्ति को लेकर खाद्य मंत्रालय ने पत्र जारी किया। फाइनेंस अफसर के एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट के अफसरों में कलह बढ़ गई है। एक दूसरे पर आरोप लगाकर मंत्रालय को ई मेल भेजा जा रहा है।
हरे पेड़ों की कटान के प्रकरण में इंस्टीट्यूट की निदेशक सीमा परोहा और दूसरे अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय खाद्य मंत्रालय पूरे घटना क्रम का फीड बैक ले रहा है। लेकिन प्रकरण में अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया। शुक्रवार को एफआईआर में नामजद अफसरों के निलंबन के संबंध में इंस्टीट्यूट परिसर में चर्चा होती रही। लेकिन किसी जिम्मेदार ने इसकी पुष्टि नहीं की। इसके साथ ही नए फाइनेंस अफसर के आने की चर्चा रही।
वहीं दूसरी तरफ वन विभाग ने विस्तृत तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस एफआईआर के बिंदुओं पर जांच की तैयारी में है। इंस्टीट्यूट के सूत्रों ने बताया कि फाइनेंस अफसर के आने के बाद मंत्रालय कोई कदम उठा सकता है।