फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Final list of board exam centers may be released on February 10

10 फरवरी को जारी हो सकती बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

Mon, 31 Jan 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Final list of board exam centers may be released on February 10
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची 10 फरवरी को जारी हो सकती है। जनपदीय समिति की ओर से केंद्रों की सूची उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन

जनपद में हाईस्कूल के 26620 और इंटरमीडिएट के 23103 छात्रों की बोर्ड की परीक्षा होनी है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 10 जनवरी को 88 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके साथ ही 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी।
विज्ञापन

छात्र, प्रधानाचार्य, अभिभावक की ओर से आपत्तियां ली गई। तय समय तक तीन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर हाथ खड़े कर दिए थे। वहीं कुल 82 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारियों को लेकर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जनपदीय समिति की ओर से आपत्तियों पर विचार के बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए अंतिम सूची जारी करने के लिए बोर्ड को भेजा गया है। जानकारों की मानें तो 10 फरवरी को परिषद की ओर से आपत्तियों का निरस्तारण का परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची की जाएगी।

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपदीय समिति की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया की गई है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परिषद को दस फरवरी तक आपत्तियों का निपटारा कर अंतिम सूची जारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed