फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने शहर पहुंचे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के डायरेक्टर विजय कृष्ण, बॉलीवुड को लेकर कही ये बातें

Mon, 03 Dec 2018 03:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Film Maker Vijay Krishna Acharya in his own city
विजय कृष्ण आचार्य
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर अपनी पत्नी अनुषा खान (कबीर खान की बहन) के साथ अपने शहर कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कनपुरिया कल्चर और अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बातें कीं। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' से काफी हैरान हैं। यशराज बैनर ने इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया था। साथ ही फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया था।

 

Film Maker Vijay Krishna Acharya in his own city
विजय कृष्ण आचार्य
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के अलावा विजय कृष्ण 'रा-वन', 'टशन', 'गुरु', 'धूम', 'धूम-2', 'धूम-3' फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। डॉ. गौरहरि सिंहानिया रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में आयोजित कानपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मॉडरेटर अतुल तिवारी ने विजय कृष्ण की पत्नी अनुषा से पूछा ‘आप अपने भाई कबीर और पति विजय कृष्ण आचार्य जैसे सितारों के साथ रहती हैं, कैसा लगता है?’ उन्होंने जवाब दिया ‘कौन सितारा’, तो सब हंस पड़े। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए घर की मछली हैं, जो... सुनकर लोग खिलखिला उठे।  

 

Film Maker Vijay Krishna Acharya in his own city
विजय कृष्ण आचार्य
फिल्म के ट्रेलर में आमिर का कनपुरिया अंदाज में डायलॉग
‘फिरंगी मल्लाह, गांव गोपालपुर जिला कानपुर, अवध। बहुतै कमीने को अंग्रेजी में का कहते हैं, वो हम हैं साहब। अब वन टू थ्री किक मारते हैं। अंदर से तो बुरे हैं हम बाहर से थोड़ा रहेंगे।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Maker Vijay Krishna Acharya in his own city
विजय कृष्ण आचार्य
डायरेक्टर विजय कृष्ण का कानपुर से रहा गहरा नाता
छोटे शहरों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले लोगों में एक और मशहूर नाम शामिल है वो है विजय कृष्ण आचार्य। कानपुर से गहरा नाता रखने वाले बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर विजय आचार्य की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तां’ इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। विजय को फिल्में बनाने का कीड़ा स्कूल टाइम में लगा। विजय कृष्ण उन दिनों कानपुर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पढ़ रहे थे। क्लास 11वीं में उन्होंने प्ले किया था। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके टीचर महफूज असलम ने 1985-86 के दौर में दो फिल्में 16 एमएम की स्क्त्रस्ीन पर बनाई थीं। अपने टीचर की दोनों फिल्में देखने के बाद विजय को फिल्म मेकिंग का चस्का लग गया। कानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय दिल्ली के सेठ किरोरीमल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएट हो गए। इसके बाद वह 15 अगस्त 1992 में वह मुंबई गए और कुंदन शाह के साथ जुड़ गए। फिर मुंबई के ही होकर रह गए।
 
विज्ञापन
Film Maker Vijay Krishna Acharya in his own city
विजय कृष्ण आचार्य
सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं विक्टर
विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर), हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। विजय को लोग विक्टर के नाम से भी जानते हैं। विजय कृष्णा आचार्य आइफा अवार्ड 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फिल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। कनपुरिया अक्खड़ लैंग्वेज को डायलॉग का रूप देते हुए टशन विजय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed