{"_id":"68965bad68fa4dba7807c987","slug":"filaria-eradication-campaign-from-10th-kanpur-news-c-362-1-ka11001-128730-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से
विज्ञापन
कानपुर। 10 अगस्त से चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 25 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इस बीमारी से बचाव केवल दवा से नहीं बल्कि जनसहभागिता से संभव है। यह जानकारी रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने दी।
उन्होंने कहा कि अभियान जनपद के आठ ग्रामीण ब्लॉकों बिल्हौर, सरसौल, चौबेपुर, ककवन, घाटमपुर, भीतरगांव, बिधनू और पतारा तथा तीन शहरी डी-टाइप केंद्रों ग्वालटोली, गुजैनी और गीतानगर में चलाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर ट्रिपल ड्रग थैरेपी (आईडीए) दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज रोग है जो मच्छरों से फैलता है। इसका प्रभाव शरीर में वर्षों बाद दिखता है। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा, मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद