{"_id":"660583b694e6b2b8940464ee","slug":"fighting-with-fasting-father-and-sons-returning-after-offering-namaz-report-on-nine-people-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नमाज पढ़कर लौट रहे रोजेदार पिता-पुत्रों के साथ मारपीट, गंभीर हालत में दोनों बेटे सैफई रेफर, नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नमाज पढ़कर लौट रहे रोजेदार पिता-पुत्रों के साथ मारपीट, गंभीर हालत में दोनों बेटे सैफई रेफर, नौ पर रिपोर्ट
Thu, 28 Mar 2024 08:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:23 PM IST
सार
Auraiya News: रोजेदार पिता व उसके दो पुत्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर में गांव असेनी में नमाज पढ़कर वापस लौट रहे रोजेदार बुजुर्ग पिता एवं उसके दो पुत्रों के साथ गांव के ही नौ लोगों ने जमकर मारपीट की। इससे दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पुत्रों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव असेनी निवासी सलीम ने तहरीर में बताया कि पीडि़त व उसके बेटा 26 मार्च की रात करीब नौ बजे तरावीह की नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से घर वापस आ रहे थे। घर के पास गली में गांव के नसीम, इरफान, सलमान, आमीन, छोटे उर्फ असलम एवं चार लोगों ने पीडि़त एवं पुत्रों तस्लीम नईम, वसीम के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इससे वसीम व नहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़त ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नईम व वसीम की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।