फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighter aircraft will be able to land at Marhamtabad airstrip in Kanpur dehat, trial by taking off passenger aircraft

कानपुर देहात की मरहमताबाद हवाई पट्टी पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान, यात्री विमान उतारकर हुआ ट्रायल

Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fighter aircraft will be able to land at Marhamtabad airstrip in Kanpur dehat, trial by taking off passenger aircraft
मरहमताबाद हवाई पट्टी पर उतरता जहाज। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। कानपुर देहात के मरहमताबाद में बनी हवाई पट्टी पर बुधवार को लखनऊ से आई नागरिक उड्डयन विभाग की सात सदस्यीय टीम ने की देखरेख में ट्रायल के लिए एक विमान सफलतापूर्वक उतारा गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जल निकासी की समस्या देखी और जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। अफसरों ने हवाई पट्टी की खामियों को जल्द दुरुस्त कराने को कहा। बताया कि इस पट्टी में लड़ाकू विमान को भी उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

मैथा तहसील क्षेत्र के भेवान, काशीपुर, मरहताबाद व बारनपुर कहिंजरी की भूमि अधिगृहीत कर वर्ष 2015 में हवाई पट्टी का निर्माण शुरू किया गया था। वर्ष 2017 में इसके तैयार होने के बाद यहां ट्रायल के लिए हवाई जहाज को उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने हवाई पट्टियों को लीज पर देने की योजना बनाई है। इसके बाद मरहमताबाद हवाई पट्टी को भी लीज पर देने की कवायद तेज हो गई है। इसी को लेकर बुधवार को लखनऊ से नागरिक उड्डयन विभाग के अपर निदेशक विष्णु भूषण की देखरेख में सात सदस्यीय टीम जिले में पहुंची।
उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल जेपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने मरहमताबाद हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। दोपहर में यहां एक छह सीटर हवाई जहाज को दूसरी बार सफलता पूर्वक उतारा गया। टेस्टिंग के बाद हवाई जहाज रवाना हो गया।
अपर निदेशक के अनुसार यहां प्रशिक्षण के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम, एयर नेटवर्क कंट्रोल रूम, प्रशासनिक भवन, कर्मचारी, अधिकारी व अतिथि गृह के निर्माण जल्द कराया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस, सुरक्षा के लिए फोर्स व मेडिकल टीम भी वहां मौजूद रही।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिक उड्डयन की टीम ने कई जनपदों में हवाई जहाज की लैंडिंग कराई है। अगर युद्ध स्थिति बनती है तो जिले की हवाई पट्टी में लड़ाकू विमान को उतारा जा सकता है।
इस मौके पर एसडीएम रसूलाबाद जितेंद्र कटियार तहसीलदार पूर्णिमा, सीओ, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कौशल, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आशुतोष चतुर्वेदी, कानूनगो आरके गुप्ता, लेखपाल कमल किशोर मौजूद रहे।

उड्डयन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को हवाई पट्टी का निरीक्षण कर जहाज की सफल लैंडिंग कराई गई है। हवाई पट्टी की बदहाली व नाले के चलते जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी। - जेपी गुप्ता, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed