{"_id":"683b436e1b343ec1b5054f60","slug":"fight-after-auto-and-car-collide-etawa-news-c-216-1-etw1002-126095-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑटो और कार टकराने के बाद मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑटो और कार टकराने के बाद मारपीट
विज्ञापन
भरथना। ऊसराहार मार्ग पर शनिवार देर शाम ऑटो और कार की भिंड़त हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर होने के बाद ऑटो और कार सवार आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच कार सवार की एक चेन और अंगूठी गिर गई। कार सवारों ने थाने में तहरीर दी है।
कार सवार अखिलेश निवासी गांव रम्पुरा थाना एरवा कटरा औरैया ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह दिबियापुर से अपने तीन साथियों के साथ वैदपुरा के एक गांव में रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में ऊमरसेंडा नहर पुल पर ऑटो चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद जब ऑटो चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने वहां आसपास एकत्रित अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उनके गले से सोने की जंजीर व एक साथी की अंगूठी गिर गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया है कि वाहन की टक्कर में मारपीट का मामला है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है।