फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fight between shopkeeper and customer who went to change clothes

Kanpur News: कपड़े बदलने गए ग्राहक-दुकानदार में जमकर मारपीट

Thu, 27 Feb 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fierce fight between shopkeeper and customer who went to change clothes
भरथना। भरथना में कपड़े बदलने गए ग्राहक और दुकानदार में जमकर मारपीट हो गई। इससे बाजार में खलबली मच गई। क्षेत्र के ग्राम रमायन निवासी मोहित कटियार का आरोप है कि कपड़े बदलने से मना करते हुए दुकानदार ने अपशब्द कहे और विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

कपड़े पसंद न आने पर वह अपनी बहन और मामा के साथ दुकान पर गया था। कस्बा अंतर्गत पुरानी तहसील के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने कपड़े बदलने से इंकार कर बदसलूकी की। विरोध करने पर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने दुकानदार के खिलाफ भरथना थाने में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदार का कहना है कि ग्राहक ने आते ही बदसलूकी शुरू कर दी और धैर्य रखने की बात कहने पर हाथ पैर चलाने शुरू कर दिए। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed