{"_id":"6274fa805348845d2740e884","slug":"fierce-collision-between-shatabdi-bus-and-truck-in-fatehpur-dozens-of-passengers-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: शताब्दी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, दर्जनभर सवारियां गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: शताब्दी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, दर्जनभर सवारियां गंभीर रूप से घायल
Fri, 06 May 2022 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 May 2022 04:14 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फतेहपुर से सूरत जा रही शताब्दी बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उरई जिले में देर रात 2 बजे फतेहपुर से सवारियां लेकर शताब्दी बस सूरत जा रही थी। इस दौरान जब बस नेशनल हाईवे के एट टोल प्लाजा से गुजरी, तभी उसमें विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
इस हादसे में ड्राइवर बाबू सहित दर्जनभर सवारियां सुमित 20, चंद्रशेखर 40, राजेश 30 वर्ष, अरविंद कुमार 24 वर्ष, समीर खान 26 वर्ष, बबलू 40 वर्ष, राहुल 22 वर्ष, जितेंद्र 30 वर्ष, श्रीलखन 26 वर्ष, सुरेश कुमार 24 वर्ष और महेश कुमार 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद सभी की हालत ठीक बताई और उनको दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन