फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Field Gun developed new revolver

फील्ड गन ने विकसित की नई रिवाल्वर, खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे

Sun, 02 Sep 2018 12:06 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 12:06 PM IST
सार

- ट्रिगर आसानी से चलेगा, लुक भी शानदार
- रिवाल्वर के कई पेंच भी हुए कम, क्रोम प्लेटेड सिलेंडर

विज्ञापन
Field Gun developed new revolver
फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की

विस्तार

कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की है। इसका लुक शानदार है। भार कम करने के लिए इसमें क्रोम प्लेट का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। अब उत्पादन के लिए बोर्ड को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि नई रिवाल्वर का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

Field Gun developed new revolver
फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की
निर्माणी के सूत्रों ने बताया कि इस रिवाल्वर में गामा स्प्रिंग का उपयोग किया गया है। पहले की रिवाल्वर (मार्क थ्री) में क्वाइल स्प्रिंग लगती थी जिस कारण इसे चलाने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती थी। नई रिवाल्वर आसानी से चलेगी।

भार कम करने के लिए सिलेंडर, कैच बैरल, हैमर और ट्रिगर को क्रोम प्लेटेड किया गया है। रिवाल्वर में लगने वाले पेंचों की संख्या भी कम हुई है। कुछ बाहरी पेंचों को भी क्रोम प्लेटड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Field Gun developed new revolver
फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की
खासियत
कैलिबर 7.65 एमएम (.32 बोर)
वजन .750 किलोग्राम
रिवाल्वर की लंबाई 177.8एमएम
बैरल की लंबाई 76.2 एमएम
रेंज 15-20 मीटर

वर्जन
नई रिवाल्वर के सभी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं। उत्पादन के लिए आयुध निर्माणी बोर्ड से मंजूरी लेने को जल्द ही पत्र भेजा जाएगा। 
 - शैलेंद्र नाथ, महाप्रबंधक, फील्ड गन फैक्ट्री  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed