{"_id":"5f5e84e68ebc3efbb02dc34c","slug":"fever-akbarpur-news-knp582487396","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथूमा गांव में गंदगी से फैला बुखार, आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथूमा गांव में गंदगी से फैला बुखार, आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार
विज्ञापन
हथूमा गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। संदलपुर ब्लाक के हथूमा गांव में जगह-जगह गंदगी व जलभराव है। इसी वजह से बीमारी पैर पसार रही है। यहां बुखार की चपेट में आधा सैकड़ा से अधिक लोग आ गए हैं। गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पाकर रविवार को हवासपुर सीएचसी से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। यहां 65 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। लोगों को उबाल कर पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। गांव में कीटनाशक छिड़काव व सफाई के लिए ब्लाक के एडीओ पंचायत को अवगत कराया गया है।
कस्बे के हथूमा गांव में जलनिकासी प्रबंध दुरुस्त नहीं है। इसी वजह से रास्तों पर जलभराव है। नालियां गंदगी से पटी हैं। जलभराव में मच्छर का प्रकोप बढ़ा हैं। कई दिनों से यहां लोगों को बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य टीम नहीं आने व दवा नहीं मिलने से बीमारों की संख्या बढ़कर आधा सैकड़ा के ऊपर पहुंच गई।
गांव में नीलम, अमित, किरण देवी, शीलावती, मिथलेश, दशराथ, अश्वनी, कपिल, सुदामा देवी, नीलम देवी, रजनी, शिवा, धीरू, प्रिया कटियार, शिवनाथ, मीरा, छुन्ना, ऊषा, श्यामा आदि कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पर रविवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने सीएचसी हवासपुर प्रभारी को स्वास्थ्य टीम भेजने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रविवार की दोपहर डॉ. वैभव कटियार, डॉ. हरिओम, डॉ. अभिषेक, डॉ. महेंद्र, आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी व सुलेखा की टीम गांव पहुंची। यहां बीमारों को चिह्नित कराया गया। परीक्षण के बाद लक्षणों के अनुसार दवाएं दी गई। एहतियातन 27 बुखार पीड़ितों का स्वाब सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भी भेजा गया है। एडीओ पंचायत मधुलता ने बताया कि जल्द की गांव में साफ सफाई कराई जाएगी। कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जाएगा।