फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Festivals are near, roads are in bad shape, officials are waiting for the budget.

Kanpur News: त्योहार नजदीक, सड़कें बदहाल, अफसर कर रहे बजट का इंतजार

Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Festivals are near, roads are in bad shape, officials are waiting for the budget.
इटावा। त्योहारों से पहले शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने का मुख्यमंत्री का आदेश अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। शहर की 20 से अधिक सड़कें जर्जर हालत में हैं। जिस हिसाब से तैयारियां चल रहीं हैं उससे शहर की सड़कों का दुरुस्त होना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में त्योहारों तक लोगाें को इन गड्डों वाली सड़कों पर हिचकोले भरने पड़ेंगें।
विज्ञापन

शहर में सड़क निर्माण और मरम्मत सहित देखभाल के लिए नगर पालिका व लोकनिर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। नगर पालिका की ओर से कबीरगंज, मेवाती मोहल्ला, गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज के पास की सड़क सहित लगभग 20 सड़कों को मरम्मत के लिए चिह्नित किया गया है, लेकिन अभी तक इसमें काम शुरू नहीं किया गया। स्थिति यह है कि सड़कों का मरम्मतीकरण तो दूर पालिका ने इनमें मिट्टी व गिट्टी डालने का काम भी नहीं किया है। शहर के बलदेव चौराहा से नीलकंठ जाने वाला डामरीकृत मार्ग भी बीते कई वर्ष से जर्जर हालत में है। गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज से भरथना चौराहा की ओर जाने वाली सड़क की दशा भी दयनीय है। यहां भरथना चौराहा से नवीन मंडी पुल तक सड़क की दशा खराब है। यह सड़कें कई जगह से टूट गईं हैं, इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालत यह है कि नगर पालिका प्रशासन इन सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए गंभीर नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed