फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female sanitation worker dies in private hospital, uproar

Kanpur News: निजी अस्पताल में महिला सफाई कर्मी की मौत, हंगामा

Sat, 02 May 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Female sanitation worker dies in private hospital, uproar
रसूलाबाद। नगर के विषधन रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला सफाई कर्मी की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजन ने निजी अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजन को शांत करवाया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के सुभाष नगर वार्ड निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा (40) नगर पंचायत के सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह पत्नी को सांस लेने में तकलीफ होने पर विषधन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां अस्पताल के संचालक ने बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया और इलाज शुरू करने से पहले 20 हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद पत्नी को खून की कमी बताकर खून चढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये और जमा करवाए। इस बीच जब उसका बेटा सूरज खाना लेने के लिए घर आया तभी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। इस पर बेटा अस्पताल पहुंचा तो उसे पत्नी बेड़ पर बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल प्रबंधन ने उसे बिना स्पष्ट जानकारी के पत्नी को ले जाने के लिए कहा। शंका होने पर बेटा पत्नी को सीएचसी ले गया। वहां डॉ. बृजेश ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी की जान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से गई है। परिजन सीएचसी से शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। भीड़ की नाराजगी देखते हुए अस्पताल के संचालक व कर्मचारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजन को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है।
मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जानकारी पर सीएचसी से डॉक्टर को जांच के लिए भेजा गया था। अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं मिले है। अस्पताल के प्रपत्र व बयान दर्ज कराने को लेकर अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। अनुकूल जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed