फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fed up with the quarrel between the two wives, the husband gave his life

Kanpur Suicide: दो पत्नियों के झगड़े से तंग आकर पति ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Jan 2023 10:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मृतक के भाई और मां ने मृतक की दो पत्नियों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fed up with the quarrel between the two wives, the husband gave his life
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी एक ई-रिक्शा चालक संतोष निषाद (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। संतोष दो पत्नियों सुनीता और किरण के साथ एक ही मकान में रहता था। दोनों पत्नियों में आए दिन विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों पत्नियों का संतोष से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद संतोष ने देर रात अपने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं मृतक के भाई प्रकाश ने उसकी दोनों पत्नियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई दिनेश ने बताया कि वह चार भाई थे। सभी भाई अपने अपने हिस्से में रहते हैं। मृतक बड़ा भाई संतोष ई-रिक्शा चालक था। अपनी दो पत्नियों सुनीता व किरण और बेटा-बेटी के साथ रहता था। आज सुबह दूसरी पत्नी किरण घर आई, तो जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं भाई दिनेश और मां विद्या देवी ने दोनों पत्नियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की दूसरी पत्नी ने बताया कि संतोष की पहली पत्नी सुनीता रिश्तेदारी में गई थी। सुनीता का बेटा और वह घर पर थे। रात करीब ग्यारह बजे संतोष शराब पीकर सुनीता के बेटे और उसके साथ मारपीट करने लगा।

इसके बाद गुस्सा होकर वह बेटे के साथ सुनीता के मायके पुराना कानपुर चली गई। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटी, तो ऊपरी मंजिल के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंची तो पति संतोष पंखे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रहे थे। संतोष को फांसी पर लटकता देख शोर मचाया, तो अन्य परिजन भी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed