फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fear of gang war in the city... History sheeter Sabloo shot, Shahid Piccha's brother-in-law accused

Kanpur News: शहर में गैंगवार की आशंका... हिस्ट्रीशीटर सबलू पर चली गोली, शाहिद पिच्चा के बहनोई पर आरोप

Tue, 01 Jul 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fear of gang war in the city... History sheeter Sabloo shot, Shahid Piccha's brother-in-law accused
घायल सबलू। - फोटो : संवाद
कानपर। चमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने आर्यनगर चौराहे के पास सोमवार देर रात गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे आर्यनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके गले में फंसी है। प्रांरभिक जांच में 32 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। सबलू ने शाहिद पिच्चा के बहनोई समेत चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चमनगंज निवासी सबलू पर चमनगंज, बेकनगंज, बजरिया, सीसामऊ समेत कई थानों में हत्या, लूट, हत्या का प्रयास समेत 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार रात करीब 11:45 बजे सबलू चचेरे भाई मो. आकिब के साथ चाय पीने के लिए मोतीझील जा रहा था। होटल रिजेंटा के पास दो बाइक से आए चार हमलावरों में से एक ने असलहे से फायर कर दिया। गोली सबलू के गले में लगी और वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मो. आकिब ने परिजनों व पुलिस को जानकारी देकर आर्यनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान मौके से .32 बोर के कारतूस का खोखा मिला है। एसीपी आईपी सिंह ने बताया कि सबलू ने भइया फिरोज, शाहिद पिच्चा के बहनोई जीशान, सनी मौरंग समेत एक अन्य पर आरोप लगाया है। सबलू का कहना है कि उसको बिल्डर भइया फिरोज से 36 लाख रुपये लेने थे। वह कई बार मांग चुका था, लेकिन आरोपी उसे दे नहीं रहे थे। इसके चलते शहर में
विज्ञापन




शाहिद पिच्चा का विरोधी है सबलू


सूत्रों के अनुसार सबलू शाहिद पिच्चा का विरोधी है। दोनों के गिरोह में पूर्व में भी छत्तीस का आंकड़ा रहता था। पुलिस ने शाहिद पिच्चा को तीन दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में गिरोह को उसकी मुखबिरी करने का शक है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed