फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fault in underground cable, electricity came after 10 hours

Kanpur News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट, 10 घंटे बाद आई बिजली

Sat, 04 Oct 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fault in underground cable, electricity came after 10 hours
कानपुर। अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट की वजह से हैरिसगंज उपकेंद्र से जुड़े फीडरों से गुरुवार को 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे एक दर्जन मोहल्लों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा शाम को बारिश की वजह से भी कई इलाकों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

हैरिसगंज से जुड़े कृष्णा हॉस्पिटल, रेलबाजार, त्रिवेणीनगर, शांतिनगर, बुनकर व पैराशूट फीडरों से जुड़े मोहल्लों में सुबह आठ बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद तक जब बिजली नहीं आई तो क्षेत्र के लोगों ने केस्को के टोलफ्री नंबर, एक्स अकाउंट व व्हाट्सएप पर शिकायतें कीं। इसके बाद केस्को अधिकारी व कर्मी सक्रिय हुए और भूमिगत केबल का फॉल्ट मशक्कत कर खोजकर मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इसकी वजह से फेथफुलगंज, मीरपुर मुंशीपुरवा, टाटमिल व रेलवे स्टेशन फीडर की बिजली सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक ठप रही। शाम को बारिश के कारण जरीबचौकी, बर्रा, श्यामनगर, कर्रही, आवास विकास आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed