फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father, who was going to meet the girl born two days ago, dies in an accident

Kanpur News: दो दिन पहले जन्मी बच्ची से मिलने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father, who was going to meet the girl born two days ago, dies in an accident
कानपुर देहात/ रूरा। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की दो दिन पहले अकबरपुर सीएचसी में बच्ची हुई थी। शनिवार शाम युवक बाइक से मिलने के लिए सीएचसी जा रहा था। तिगाई गांव के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। अकबरपुर सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

अकबरपुर थानाक्षेत्र के मड़वाई गांव निवासी रामलाल के परिवार में एकलौता बेटा आनंद कुमार उर्फ मोहित (27), बेटी लक्ष्मी, सुकन्या, ललिता उर्फ नंदनी उर्फ नंदू, मीना, रेनू है। आनंद राज मिस्त्री का कार्य करता था। तीन नवंबर को मृतक आनंद कुमार की पत्नी श्रृष्टी का अकबरपुर सीएचसी में सामान्य प्रसव से बेटी हुई थी। दीपावली के पहले घर में लक्ष्मी के आगमन से पूरा परिवार खुश था। शनिवार दोपहर बाइक से आनंद अपनी मौसी मड़ौली निवासी बसंती के घर गया था। शाम पौने पांच बजे वह बाइक से वापस अकबरपुर सीएचसी जा रहा था, तभी सिंधी भट्ठा तिगाईं के पास पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने सूचना आनंद के घर पर दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल आनंद को अकबरपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां ईएमओ डॉ. शिवम तिवारी ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सीएचसी पहले से मौजूद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर अकबरपुर पुलिस पहुंची तो परिवार के लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद शव वाहन से शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए सीएमओ को फोन किया गया। इसमें आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया। इस पर भी परिजनों में आक्रोश दिखा। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सीएचसी में हंगामा कर रहे परिजनों को समझा कर शांत करा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

------
बेटी को ठीक से दुलार भी नहीं पाया था आंनद
दो दिन पहले जन्मी बच्ची को पिता आनंद ठीक से दुलार भी नहीं पाया था। साथ ही वह रिश्तेदारों और बहनों के बीच बेटी का नामकरण करने के लिए चर्चा कर रहा था।
-------
सूचना मिलते ही बेसुध हो गई पत्नी
श्रृष्टि को जैसे पति आनंद की मौत की खबर लगी तो वह बेसुध हो गई। परिवार के लोगों ने पानी डालकर उठाया। इसके बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed