फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father want justice from cm yogi

‘बेटी के हत्यारों पर पुलिस मेहरबान, योगी जी अब आप ही दिलाओ इंसाफ’ 

Tue, 04 Jul 2017 10:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
father want justice from cm yogi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

कानपुर में नाबालिग बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। पिता ने भट्ठा मालिक समेत कई लोगों पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ला निवासी पिता ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर वह काम करता है। उसके साथ उसका परिवार रहता है। दो जून को उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में उसने भट्ठा मालिक और चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जानबूझकर आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस भट्ठा मालिक और चौकीदार को बचाना चाह रही है। वहीं, भट्ठा मालिक उसे और अन्य मजदूरों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह भयभीत है। बच्ची के मेडीकल परीक्षण की रिपोर्ट भी पुलिस उसे नहीं दे रही है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने जानमाल का खतरा बताते मामले को ग्रह जनपद झांसी स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके अलावा उसने पूरे मामले की नए सिरे से जांच करने और चौकीदार व भट्टा मालिक को मुख्य आरोपी बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed