{"_id":"5f8fb9588ebc3e9b81349538","slug":"father-in-law-body-also-found-hanging-in-tree-after-daughter-in-law-suspected-death-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के चंद घंटों बाद ससुर का शव भी फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के चंद घंटों बाद ससुर का शव भी फांसी पर लटकता मिला
Wed, 21 Oct 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद ससुर ने भी लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया में मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दे दी।
इससे घबराए ससुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिपहिया निवासी अजय खेती करता है।
11 वर्ष पहले उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी राकेश की पुत्री आरती (25) के साथ हुई थी। अजय का कहना है कि मंगलवार देर शाम आरती ने शॉल से घर में बनी कोठरी में फंदे से लटककर जान दे दी।

उसके जिंदा होने की आस में शव फंदे से उतार लिया था। सूचना पर पहुुंचे मृतका के पिता राकेश को शव घर में जमीन पर रखा मिला तो उन्होंने ससुरालियों को भला बुरा कहकर आरती की मौत को संदिग्ध बताया।
मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दे दी। देर रात पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। तहरीर दिए जाने से घबराए मृतका के ससुर अहिबरन (58) ने बाग में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
उनका शव बुधवार सुबह लटकता मिला। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सांडी अनिल सक्सेना मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने संदिग्ध अवस्था में पुत्री की मौत होने की बात तहरीर में लिखी है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है।