फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father go to complain of molesting daughter and police arrest him

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता को हवालात में डाला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

Sun, 18 Aug 2019 09:14 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Father go to complain of molesting daughter and police arrest him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात में महिला उत्पीड़न के मामलों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए सरकार भले ही सख्त हो, लेकिन गजनेर पुलिस पर इसका कोई असर नहीं है। एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा पीड़िता के पिता को रातभर हवालात में बंद रखा और शनिवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप है उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एक गांव में 16 अगस्त की शाम नाबालिग खेतों में बकरी चराने गई थी।  गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने नाबालिग की पिटाई कर दी। शोरसुन कर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गया। मामले का उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पिता को पीट दिया।
विज्ञापन

वह पामा चौकी गए वहां से उसे गजनेर थाने भेजा गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि थाने में आरोपी पक्ष पहले से मौजूद मिले। वह कुर्सियों पर बैठे थे जबकि उसे जमीन पर बैठाकर एसओ ने जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद हवालात में डाल दिया। एसओ ने उस पर फर्जी आरोप लगाने की बात कही। शनिवार को उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के सामने उसे पीटा। इसके बाद रात में हवालात से निकालकर बुरी तरह पीटा गया।

रविवार को पीड़ित अपनी बेटी को लेकर एसपी के चौखट पर पहुंचा। हालांकि उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन फोन पर बात हुई तो उसे सोमवार को बुलाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले शांतिभग पर चालान किया गया है। मारपीट में सिर्फ एक ही व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने के बावत वह स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed