{"_id":"5bbb84b3867a55285049533a","slug":"father-committed-suicide-with-her-four-years-old-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 साल की बेटी को सीने से लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया पिता, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 साल की बेटी को सीने से लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया पिता, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
चार साल की बेटी गले लगाकर पिता ने लाग ली फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी साल की बेटी को गले लगाया फिर फांसी के फंदे पर झूल गया। दोनों की मौत से इलाके में सनसनी फैली है। घर में चिराग न जलने पर पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सठिगवां निवासी बत्तन के बेटे महेंद्र (35) की आठ साल पहले घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडिया गांव की किरन देवी से शादी हुई थी। वो एक किराने की दुकान में नौकरी करता था। किरन की पहली संतान नैंसी (5) थी। दूसरी संतान के जन्म के समय जुलाई-2018 में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। इसी समय से महेंद्र क्षुब्ध रहता था।
बेटी के साथ वह अकेले घर में रहता था, जबकि अन्य तीन भाई गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। देर रात तक घर से आहट न आने और रोशनी भी न होने के कारण पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ। उन्होने दरवाजे पर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पिता और मासूम बेटी दोनों रस्सी के एक ही फंदे से लटक रहे थे
पिता महेंद्र और बेटी नैंसी (फाइल फोटो )
घर का दरवाजा खुला होने के कारण अंदर जाकर देखा तो पिता और मासूम बेटी दोनों रस्सी के एक ही फंदे से लटक रहे थे। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना अलग रह रहे भाइयों को दी। मासूम के साथ युवक की मौत से परिवार में ही नहीं आसपास के इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष कैलाश नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पत्नी की मौत से युवक सदमे रहता था। इसी वजह से इकलौती बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कामकाज के दौरान नैंसी महेंद्र की मां रामसखी के पास रहती थी। महेंद्र शाम को लौटकर नैंसी को अपने घर ले आता था। पता चला है कि सोमवार को दोपहर में ही नैंसी को लेकर घर आ गया था।