{"_id":"6400d194d651c507000fd444","slug":"father-and-sons-were-beaten-up-for-not-paying-extortion-in-unnao-first-electrocuted-and-then-made-a-cock-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: रंगदारी न देने पर पिता-पुत्रों को पीटा, पहले करंट लगाया...फिर मुर्गा बनाया, वीडियो बनाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: रंगदारी न देने पर पिता-पुत्रों को पीटा, पहले करंट लगाया...फिर मुर्गा बनाया, वीडियो बनाकर दी धमकी
Thu, 02 Mar 2023 10:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:11 PM IST
सार
सोनिक थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर दबंगों ने पिता-पुत्रों को मुर्गा बनाकर पीटा और करंट लगाया। पीड़ित की ओर से मेडिकल परीक्षण के बाद थाने में तहरीर दी गई, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र मं यूपीएसआईडीसी फील्ड हॉस्टल में रहने वाले एक कर्मचारी ने रंगदारी न देने पर आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक पर अपने घर बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर में बंद कर पिता-पुत्र ने पीटा और करंट भी लगाया।
विज्ञापन
यही नहीं मुर्गा बनाकर वीडियो तैयार किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हॉस्टल में रहने वाले गजेंद्र सिंह ने दही थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की रात आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक ने फोन कर अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
परिचित होने से वह उसके घर चला गया। आरोप है कि युवक ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसे घर के अंदर ले गया और बीस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर युवक ने बेटों के साथ मिलकर रॉड से पीट और जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि मुर्गा बनाकर वीडियो रिकार्ड किया और करंट भी लगाया। वहां से आने के बाद पीड़ित ने अपना मेडिकल कराया और दही थाने में तहरीर दी। आरोप है कि तहरीर दिए हुए दो दिन हो गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पैसे लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। जांच की जाएगी।