{"_id":"5d09c6618ebc3e3fc366ac9f","slug":"father-and-son-died-due-to-electric-current-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सो रहे बाप-बेटे पर आधी रात मौत बनकर गिरा बिजली का तार, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सो रहे बाप-बेटे पर आधी रात मौत बनकर गिरा बिजली का तार, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Wed, 19 Jun 2019 11:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना गिरवा थाना क्षेत्र के बंडे गांव की है। यहां पप्पू (45) पुत्र मदारी तथा इसका बेटा रफीक (17) घर के आंगन में बनी पर झोपड़ी में सो रहे थे। रात में 1 बजे के बाद अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर इनके ऊपर गिर गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव मार्ग में जाम लगाया। बिजली विभाग अधिकारियों को कोसा और मुआवजे की मांग की।