फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father and brother used to misdeeds every day and one day pushed into body trade

पिता और भाई हर रोज करते थे दुष्कर्म फिर देह व्यापार में धकेला, बच्चा हुआ तो थाने पहुंच सुनाई आपबीती

Mon, 30 Dec 2019 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Dec 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Father and brother used to misdeeds every day and one day pushed into body trade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
उन्नाव में शादी के 17 दिन बाद बच्चे को जन्म देने वाली महिला द्वारा अपने पिता, भाई व पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर दर्ज कराए गए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एसपी ने विशेष जांच दल गठित किया है। साथ ही सीओ सिटी को विवेचना का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। जांच टीम ने दो नामजद आरोपियों को उठाया है। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय महिला ने 28 दिसंबर को एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने पिता, भाई, चचेरे भाई व गांव के पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार वह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि 15 साल की उम्र से ही उसके पिता, भाई व पूर्व प्रधान समेत अन्य उसके साथ सामूहिक कर रहे थे।
विज्ञापन


 

उसे देह व्यापार में भी धकेल दिया। अप्रैल 2019 में गर्भ ठहरने की जानकारी पर पिता व पूर्व प्रधान ने 19 अप्रैल 2019 को उसकी शादी उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी। विवाह के 17 दिन बाद 6 मई को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे ससुरालियों को सच बताना पड़ा। पीड़िता ने अपने पिता व अन्य आरोपियों पर ससुर की हत्या कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया। 

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर महिला एसओ सुनीता चौरसिया को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसओ ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पिता, भाई व पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, व जान की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने मामले की जांच के लिए सीओ सफीपुर पवन कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की है।

जिसमें सर्विलांस सेल के लोगों को भी शामिल किया गया है। वहीं, एसपी ने सीओ सिटी यादुवेंद्र यादव को महिला एसओ द्वारा की जा रही विवेचना का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में दो को शनिवार रात लखनऊ से उठाया गया है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता का सोमवार को मेडिकल भी कराया गया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया शीघ्र मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed