{"_id":"62a8b37221d2db09970c6406","slug":"fatehpur-youth-murdered-by-strangulation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: तिलक से लापता युवक की गला घोटकर हत्या, पेड़ के नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: तिलक से लापता युवक की गला घोटकर हत्या, पेड़ के नीचे मिला शव
Tue, 14 Jun 2022 09:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में तिलक समारोह से सोमवार की रात लापता युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोसी गांव में नीम के पेड़ के नीचे मिला। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान हैं। कान से खून बह रहा था। उसका मोबाइल उसके पास से नहीं मिला। चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी रमाकांत (19) पड़ोसी के तिलक समारोह में हिस्सा लेने रात को घर से निकला था।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने करीब रात 11 बजे तक उसे समारोह में देखा था। उसके बाद लापता हो गया। रविवार की दोपहर रूरा गांव के बाहर नीम के पेड़ के नीचे उसका शव मिला। इस गांव में रमाकांत के फूफा रामस्वरूप रहते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ योगेंद्र मलिक और एसओ किशन सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उसके पैरों के पास चप्पलें रखीं थीं। गला कसा होने का निशान दिखा।
विज्ञापन
कानों से खून बह रहा था। फूफा रामस्वरूप ने उसके बड़े भाई शिवाकांत को सूचना दी। शिवाकांत ने बताया कि उसके भाई की गला घोटकर हत्या की गई है। परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। पिता अशर्फीलाल सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रमाकांत से एक और छोटा भाई लाखा है। वह रात को गांव से कब और किसके साथ निकला, इसका पता नहीं है। रमाकांत मजदूरी करता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे उसका मोबाइल भी साथ ले गए हैं। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि चोट के निशान से हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
हत्या के पीछे फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का कयास लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जाएगा। इसमें यह पता किया जाएगा कि किन नंबरों पर बातचीत हुई है। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल गायब किया है।
हत्या के पीछे फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का कयास लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जाएगा। इसमें यह पता किया जाएगा कि किन नंबरों पर बातचीत हुई है। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल गायब किया है।