फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: young man drowned in the river while taking a selfie

Fatehpur: सेल्फी लेने के चक्कर में युवक नदी में डूबा, खोजबीन जारी

Tue, 25 Jun 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: young man drowned in the river while taking a selfie
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में बारा-गलौली पीपे के पुल में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की है। देर रात तक युवक नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि एक दोस्त के लात मारने से युवक नदी में गिरा है।

विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी के बारा गलौली पीपे के पुल में मंगलवार शाम 7 बजे के करीब दो अपाचे बाइक से चार लोग बांदा की तरफ से आए। पुल के 20वें पीपे में खड़े हो सेल्फी लेने लगे। एक युवक नदी में गिर गया। वहीं यमुना नदी में मछली का शिकार कर रहे छोटे बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तीन अन्य बाइक सवार मौके से भाग निकले। बारा चौराहे पर मौजूद लोगों ने युवकों का पीछा किया। लेकिन दोनों अपाचे बाइक पर सवार जहानाबाद की तरफ भाग गए। इस बीच लोगों ने बाइक की फोटो खींच ली।

विज्ञापन

एक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विशाल कानपुर देहात और दूसरी रजत कानपुर नगर का निकला है। दोनों जगह पुलिस टीम भेजी गई है। सूचना पर जाफरगंज थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करते रहे लेकिन अंधेरा होने तक सफलता नहीं मिली। मौके पर जाफरगंज, चांदपुर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी होरीलाल सिंह घटना स्थल में मौजूद रहे।

उधर जसपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, बांदा सदर सीओ अजय सिंह बांदा सीमा पर खोजबीन करते दिखे।थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि सेल्फी लेने के चक्कर में युवक डूब गया है। घटना स्थल भी जसपुरा थाना क्षेत्र में है। पुल के कर्मचारियों ने बताया कि चारों नशे में थे और पुल पर खिलवाड़ कर रहे थे। किसी साथी के तेजी से लात मार देने पर युवक यमुना में गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed