फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Woman commits suicide by hanging after being reprimanded for using less oil in vegetables

Fatehpur: सब्जी में कम तेल डालने के लिए टोका तो महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 17 Jan 2026 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jan 2026 10:31 PM IST
सार

महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में पीड़ित ने दामाद और ससुर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Fatehpur: Woman commits suicide by hanging after being reprimanded for using less oil in vegetables
रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव में शुक्रवार रात महिला को सब्जी में कम तेल डालने की बात पर टोका तो वह नाराज हो गई। रसोई का काम छोड़कर कमरे में चली गई और फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि महिला के परिजन ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बांदा जिले की कनवारा निवासी ओम नारायण मिश्रा की 27 वर्षीय पुत्री रोशनी का विवाह सात मार्च 2019 को नामामऊ गांव के सौरभ दीक्षित के साथ हुआ था। ससुरालीजन ने पुसिस को बताया कि शुक्रवार शाम को उसका ससुरालियों से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह पांच वर्षीय पुत्र यश और तीन वर्षीय पुत्र विनायक को लेकर छत पर बने कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन


बच्चों के सो जाने के बाद उसने नायलॉन की रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति सौरभ रात में जब कमरे में पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पिता पिता ओम नारायण ने बताया कि दामाद सौरभ शराब का लती है और नशे में पुत्री को पीटकर प्रताड़ित करता था। वह अक्सर रुपये लाने की मांग करता था। शादी के बाद से ही ससुर कमलेश दीक्षित बाइक, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान की मांग करते आ रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने उनकी पुत्री की हत्या कर शव लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रगति यादव और थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुरालीजन से पूछताछ में पता चला कि रोशनी रात को खाना बना रही थी। तभी पति ने सब्जी में तेल कम डालने की बात कही तो वह विवाद करने लगी। इसके बाद महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पति सौरभ और उसके पिता कमलेश दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed