{"_id":"61042a798ebc3ecf0d684974","slug":"fatehpur-vande-bharat-express-stood-for-22-minutes-due-to-brake-jam-was-going-from-banaras-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ब्रेक जाम होने से 22 मिनट खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस, बनारस से जा रही थी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: ब्रेक जाम होने से 22 मिनट खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस, बनारस से जा रही थी दिल्ली
Fri, 30 Jul 2021 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:06 PM IST
सार
वंदेभारत ट्रेन के गार्ड संजय जैन ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर शाम 5 बजकर 50 मिनट पर गाड़ी फतेहपुर यार्ड में रुकवाया।
विज्ञापन
train 18
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर में ब्रेक जाम होने से वंदेभारत एक्सप्रेस फतेहपुर में 22 मिनट तक खड़ी रही। बनारस से दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस शाम 5:50 बजे स्टेशन के यार्ड में आकर खड़ी हो गई। 22 मिनट बाद 6:12 बजे वह रवाना हुई।
वंदेभारत ट्रेन के गार्ड संजय जैन ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर शाम 5 बजकर 50 मिनट पर गाड़ी फतेहपुर यार्ड में रुकवाया। ट्रेन में सवार इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने जब जांच की तो देखा कि एसी कोच के पहिए आपस में चिपक गए हैं और उनसे धुआं उठ रहा है।
अभियंताओं ने तत्काल पहिए की ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया और 22 मिनट बाद 6:12 बजे ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हुई। उपनिरीक्षक हीराचंद मीणा ने बताया कि ओएचई कटवा कर ट्रेन को रोका गया था। ठीक होने में 22 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
रेल यातायात प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि गर्म होने की वजह से कभी कभी पहिए आपस में चिपक जाते हैं। ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 मिनट अप मेनलाइन ठप रही। मगर कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।