{"_id":"608869408ebc3ed6dd50a18e","slug":"fatehpur-truck-collides-with-fire-in-observer-s-car-going-home-from-election-duty-caught-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: चुनाव ड्यूटी से घर जा रहे प्रेक्षक की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: चुनाव ड्यूटी से घर जा रहे प्रेक्षक की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, आग लगी
Wed, 28 Apr 2021 02:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:17 AM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी करके लखनऊ जा रहे प्रेक्षक की इनोवा कार हुसैनगंज थानाक्षेत्र के सहनीपुर चौराहा के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद इनोवा कार में आग लग गई।
विज्ञापन
चुनाव प्रेक्षक की कार में ट्रक ने मारी टक्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर के हुसैनगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी करके लखनऊ जा रहे प्रेक्षक की इनोवा कार हुसैनगंज थानाक्षेत्र के सहनीपुर चौराहा के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद इनोवा कार में आग लग गई। हादसे में प्रेक्षक, लाइजन अधिकारी, उप निरीक्षक व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पुलिस तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंची। लाइजन अधिकारी व उप निरीक्षक को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। चुनाव ड्यूटी संपन्न करके प्रेक्षक राम सिंहासन सिंह फतेहपुर से मंगलवार की सुबह इनोवा कार से लखनऊ के लिए निकले थे।

उनके साथ लाइजन अधिकारी/जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी, उप निरीक्षक आशीष सिंह व गाड़ी चालक आशीष अवस्थी थे। गाड़ी सुबह करीब 11 बजे जैसे ही हुसैनगंज थानाक्षेत्र के सहनीपुर चौराहा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और मिट्टी व मौरंग डालकर आग बुझाई। घायलों को बाहर निकाला। हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले आई।
यहां पर इलाज के बाद जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी, उपनिरीक्षक आशीष सिंह को कानपुर रेफर किया गया है। खबर मिलने पर घायलों के परिजन भी फतेहपुर पहुंचे। हुसैनगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर पर डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल अंतिल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।