Fatehpur Train Accident: एक ही ट्रैक पर आईं दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; चालक घायल
Train Accident In Fatehpur: खागा कस्बे में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
UP Train Accident News: फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं।
कई ट्रेनों को रोका गया है या मार्ग बदले गए हैं
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं।
शायद सिग्नल मिस कर गया ड्राइवर
ट्रेन हादसे को लेकर जूनियर एग्जीक्यूटिव ज्ञान चंद सोनी ने बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली, हम कानपुर से टावर वैगन लेकर निकल पड़े थे। शायद ड्राइवर सिग्नल मिस कर गया और अपनी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया। आगे ट्रेन खड़ी थी और दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.