{"_id":"63b44f04155a2e35ed413ebd","slug":"fatehpur-tractor-overturned-cousins-died-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल
Tue, 03 Jan 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:25 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से दबकर चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के सहिली में बाइक सवार को बचाने में मंगलवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चचेरे भाइयों की दबकर मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मलवां थाना क्षेत्र के चंदलाही गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ मोनू सिंह (25), छोटू सिंह (24), नागेंद्र सिंह (23) ट्रैक्टर में भूसा लेने ललौली थाने के कोणार गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
राधानगर थाना क्षेत्र के सहिली के पास भरसवां रोड पर ट्रैक्टर के सामने बाइक सवार आ गए। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव कार्य में जुट गए। ट्रैक्टर में दबे वीरेंद्र और छोटू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
तीसरे युवक नागेंद्र की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने एंबुलेंस से वीरेंद्र और छोटू के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे और घायल नागेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक वीरेंद्र के पिता चुन्नू सिंह और मृतक छोटू के पिता जयनारायण सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि हादसा बाइक सवारों को बचाने में हुआ है। ट्रैक्टर भी पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन