फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Three teenagers drown in a pond during an idol immersion; widespread grief ensues

फतेहपुर में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Tue, 20 Oct 2026 08:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 20 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ। मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से तीन किशोरों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Fatehpur: Three teenagers drown in a pond during an idol immersion; widespread grief ensues
मृतक राजन की बदहवास मां यशोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को गहराई में चले जाने से तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। हादसा से त्योहार पर गांव में मातम छा गया। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची है। खागा कोतवाली के बैजूपुर उर्फ खुशियारीपुर मजरे कटोघन से मूर्ति विसर्जन को गांव किनारे तालाब लेकर पहुंचे थे। विसर्जन के बाद ग्रामीण स्नान करने लगे। इसी दौरान गांव के ही आदित्य (16), राजन (17) और अभिमन्यु (17) व दो अन्य लड़के गहराई में चले जाने से डूब गए। हादसा देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। तीन की हालत नाजुक देख सीएससी हरदो लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। सीओ रवि सिंह ने बताया गांव से मूर्तियां नौबस्ता घाट जानी थी लेकिन ग्रामीण तालाब लेकर गए वहीं हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed