फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Threatened to kill CJM, report filed

Fatehpur: सीजेएम को जान से मारने की धमकी दी, रिपोर्ट दर्ज, मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया

Thu, 10 Nov 2022 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Nov 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Threatened to kill CJM, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सीजेएम को गायब कर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाली एक महिला है। कोतवाली पुलिस  रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। फोन करने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। सीजेएम मंजू कुमारी ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि वह नौ नवंबर की दोपहर न्यायिक कार्य कर रही थीं।

विज्ञापन


उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर एक फोन नंबर से व्हाट्स एप पर चार से पांच बार कॉल आई। तीन-चार बार साधारण कॉल आई। लगातार फोन आने पर आवश्यक मानकर कोर्ट से चेंबर पहुंचीं। फोन उठाने पर महिला की आवाज सुनाई दी। उसने परिचय बताए बगैर कहा कि मंजू कुमारी बोल रही हो।
विज्ञापन


इतना कहने के बाद कहा कि वह उसे गायब करा देगी। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। कई मंत्री और विधायक उसके संपर्क में हैं। सीजीएम ने अर्जी में कहा कि वह अति संवेदनशील मामलों की सुनवाई करती हैं। किस प्रकरण के संबंध में जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही धमकी देने वाली महिला का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed