{"_id":"69b90684cb0fa6a7ac018c12","slug":"fatehpur-thieves-target-vacant-house-break-locks-to-steal-jewelry-and-cash-worth-7-lakh-search-for-accused-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर उड़ाए सात लाख के जेवर-नगदी, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर उड़ाए सात लाख के जेवर-नगदी, आरोपियों की तलाश जारी
Tue, 17 Mar 2026 01:15 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 PM IST
सार
Fatehpur News: कीर्तिखेड़ा गांव में गैराज संचालक के सूने घर से चोरों ने ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घर पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और आराम से सामान समेटकर फरार हो गए। गांव के धर्मेंद्र सोनकर बिंदकी में गैराज चलाते हैं। कामकाज के कारण वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं और घर अधिकतर समय सूना रहता है।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बीती रात उनके घर में धावा बोल दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोर करीब तीन तोला सोने के जेवरात, लगभग एक किलो चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नगद उठा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह घटना की जानकारी होने पर घर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश की जा रही है, जिसके लिए टीमों को लगाया गया है।