{"_id":"6671c3741128e6d5490a369e","slug":"fatehpur-son-jumped-into-the-river-trying-to-save-his-mother-both-died-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मां को बचाने की कोशिश में बेटा नदी में कूदा, दोनों की मौत, घटना से सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मां को बचाने की कोशिश में बेटा नदी में कूदा, दोनों की मौत, घटना से सिहर उठे लोग
Tue, 18 Jun 2024 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:02 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मां को बचाने की कोशिश में बेटा नदी में कूद गया। जिसके बाद दोनों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां के डूबने की खबर पर बेटा खोजबीन के लिए तालाब में कूद गया। दोनों तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद महिला का शव बाहर निकाला व बेटे को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी पियरिया (60) मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर के नजदीक गुलामी तालाब के पास नित्यक्रिया को गईं थीं।
विज्ञापन
वह मिर्गी रोग से ग्रसित थीं। काफी देर तक पियरिया के घर न आने पर बहू ऊषा तलाश करते तालाब के पास पहुंची। वहां सास की चप्पल पड़ी थी। वह घर पहुंची और पति सोनू (25) को बताया कि सास तालाब में डूब गई हैं। सोनू दौड़कर मां को बचाने पहुंचा और तालाब में कूद गया। तैरना न आने की वजह से सोनू भी डूब गया। ग्रामीणों ने सोनू को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पियरिया का शव ग्रामीणों ने तालाब से खोज निकाला। सोनू की पत्नी ऊषा का सास और पति की मौत से हाल बेहाल हो गया। उसकी एक दो साल की बेटी विद्या है। एक भाई मोनू व पिता सूरज पाल किसान हैं। सोनू मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व अधिकारियों ने जायजा लेकर परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।